FIR दर्ज न करना टीआई को पड़ा महंगा

बिलासपुर । आईजी बिलासपुर रतन लाल डांगी के कार्यालय में प्रार्थी हनुमान सिंह नैतिक निवासी धतूरा,हरदीबाजार जिला कोरबा ने शिकायत किया कि उसके घर में 27/12/2020 को चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट थाना हरदीबाजार में किया था। लेकिन थाना में शिकायत के बावजूद न तो रिपोर्ट लिखी गई और न ही पावती दी । कुछ दिनों बाद सूनसान जगहों से टूटा हुआ टीवी,फ्रीज मिलने से थाना स्टाफ मौके पर भी गया लेकिन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शिकायत प्राप्त होने पर आईजी ने एसपी कोरबा से मामले की जांच कर रिपोर्ट करने निर्देश दिए ।एसपी द्वारा जांच कराने से प्रार्थी के द्वारा किया गया शिकायत सही पाया गया। जिससे छह माह बाद मामले में एफआईआर दर्ज किया गया। साथ ही जांच में थाना प्रभारी की लापरवाही भी पाई गई। जिसकी रिपोर्ट आईजी को मिलने से परीक्षण उपरांत निरीक्षक रमेश कुमार पांडेय को उक्त लापरवाही के लिए दण्डित करने का आदेश जारी किया जिसमें उक्त निरीक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकी गई । डांगी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया है कि वो ऐसे संवेदनहीन कर्मचारियों पर सतत् निगाह भी रखे एवम् कार्यवाही भी करें।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!