महिला गोल्फर अदिति को मिला ओलंपिक टिकट

नई दिल्ली  भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। अदिति से पहले पुरुष वर्ग से अर्निबान लाहिड़ी ने क्वालीफाई किया था। इस प्रकार वह ओलंपिक में खेलने वाली दूसरी भारतीय गोल्फर हैं। अदिति दूसरी बार ओलंपिक खेलेंगी। इससे पहले उसने रियो ओलंपिक में भी भाग लिया था। अदिति ने विश्व रैंकिंग में 45वां स्थान हासिल करने के साथ ही ओलंपिक के लिए प्रवेश हासिल किया। 
अदिति का नाम पहली सूची में आ गया है जबकि भारत की ही दीक्षा डागर को भी ओलंपिक टिकट मिलने की उम्मीदें हैं। खिलाड़ियों के नाम वापिस लेने पर उन्हें पांचवीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर प्रवेश मिल सकता है।  अगर ऐसा हुआ तो पहली बार भारत की ओर से तीन गोल्फर ओलिंपिक में भाग लेंगे। ओलंपिक में जगह मिलने से अदिति ने ट्वीट किया ,‘मुझे अभी भी लगता है कि रियो ओलिंपिक कल की ही बात थी। भारत के लिये खेलना सम्मान की बात है। मुझे यह मौका एक बार फिर मिला है।’ अदिति पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा खेल दिखा रही हैं। वहीं इससे पहले लाहिड़ी भी लगातार अपने दूसरे ओलंपिक में खेलेंगे। पिछले सप्ताह जारी की गई रैंकिंग में वह सर्वश्रेष्ठ पायदान पर थे। उन्होंने अंतिम 60वां ओलिंपिक कोटा हासिल किया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!