प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा, हो सकता है बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को होने जा रही केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में कोविड की स्थिति पर चर्चा और कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी हो सकती है। बुधवार शाम वर्चुअल बैठक होगी। राजनीतिक प्रेक्षकों और भाजपा के आंतरिक सूत्र मंत्रिपरिषद की होने जा रही बैठक को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब राजनीतिक दायरे में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इस बैठक में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन एवं दूरसंचार मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 स्थिति पर विस्तृत चर्चा भी होगी। यह बैठक कैबिनेट और राज्य स्तर के मंत्रियों की विभिन्न समूहों में उनके संबंधित मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए हुई बैठकों के एक सप्ताह बाद होने जा रही है। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर हुई बैठकों में से अधिकांश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

गुरुवार को डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि एक जुलाई को डिजिटल इंडिया लांच होने के छह वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत करेंगे। पीएमओ ने कहा कि डिजिटल इंडिया न्यू इंडिया की सफलता की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। सेवा को सुगम बनाने के साथ ही इसने सरकार को नागरिकों के करीब पहुंचाया है। नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया है और लोगों को सशक्त बनाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!