प्रदेशभर में बुधवार से शुरू होगी नर्सों की हड़ताल, वैक्सीनेशन सहित स्वास्थ्य सेवाएं होगी प्रभावित

भोपाल। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश की Madhya Pradesh Nurses Association एक बार फिर काम बंद कर हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं. बुधवार को सुबह से ही यह सभी नर्से काम बंद कर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे. उनका कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को लेकर 30 तारीख तक का आश्वासन दिया था. लेकिन समय अवधि खत्म होने के बाद भी सरकार अभी तक मांगें पूरी नहीं कर पाई है. ऐसे में यह एक बार फिर आंदोलन की राह पर है.

  • सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

दरअसल 10 जून जुनियर डॉक्टर के बाद मध्य प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था. चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने अपना आंदोलन और हड़ताल वापस ले ली थी. लेकिन लगता है एक बार फिर यह आंदोलन होने जा रहा है. Nurses Association ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. बुधवार से यह सभी नर्सेज काम बंद कर हड़ताल करेंगे. नर्सों का कहना है कि सरकार ने 30 जून तक मांगों के संबंध में आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उन्हें कोई लिखित में आदेश नहीं मिला है. ऐसे में अभी फिर से हड़ताल पर जा रही हो हैं.

  • प्रदेश की नर्सों को अन्य राज्यों की नर्सों से कम मिलती है सुविधा

नर्सेज एसोसिएशन का कहना है कि हम पिछले कई वर्षों से लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन सरकार के कानों में अभी तक कोई जू नहीं रेंगी. नर्सेस कोविड में भी लगातार काम करते हुए संक्रमित हुई है. कई के परिवार में लोगों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन सरकार बावजूद इसके इनके प्रति संवेदनशील नहीं है. अन्य राज्यों में नर्सेज को नर्सिंग ऑफिसर के पद पर माना जाता है. उन्हें grade-2 की सुविधा दी जाती है. लेकिन मध्य प्रदेश में अभी भी स्टाफ नर्स का मानदेय दिया जाता है. वहीं रात में ड्यूटी करने के दौरान भी इनका अलाउंस अन्य राज्यों के मुकाबले कम है.

  • चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दिया था आश्वासन

18 जून को नर्सेज एसोसिएशन ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के आश्वासन पर आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया था. नर्सों के प्रतिनिधिमंडल ने सारंग के बंगले पर मुलाकात की थी जिसके बाद नर्सों की मांगों को लेकर विश्वास सारंग ने उन्हें 25 जून तक मांगें मांगने का आश्वासन दिया था. जिसके बाद नर्सेज एसोसिएशन ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की थी. मंत्री के आश्वासन बाद भी 25 जून तक नर्सों की मांग पूरी नहीं हुई.

  • इन मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ कर रहा है आंदोलन
  1. पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द लागू किया जाए.
  2. कोरोना संक्रमण में जान गंवाने वाली नर्सिंग स्टाफ को 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवार्ड दिया जाए.
  3. नर्सों को डेजिग्नेशन प्रमोशन दिया जाए, साथ ही अन्य स्टेट की तरह नर्सों के पदों का नाम परिवर्तित किया जाए.
  4. मेल नर्स की भर्ती की जाए.
  5. नर्सों को समान कार्य के लिए समान वेतन मान दिया जाए.
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!