अंकिता को ओलंपिक टिकट दे आईटीएफ : एआईटीए

नई दिल्ली । अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने आईटीएफ (अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ) से कहा है कि 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक के आधार पर अंकिता रैना को आगामी टोक्यो ओलंपिक के महिला एकल ड्रा में सीधे प्रवेश दिया जाए। एआईटीए के अनुसार चीन की स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को भी अपनी ऊंची रैंकिंग से सीधे प्रवेश मिल रहा है। अंकिता ने 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था जिसमें से विजेता का टोक्यो ओलंपिक के महिला एकल ड्रा में महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन स्थान पक्का था।
वहीं दूसरी ओर चीन की वांग कियांग ने जकार्ता और पालेम्बांग में हुए खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जबकि उनकी हमवनत झांग शुआई को रजत पदक मिला था। 14 जून की डब्ल्यूटीए रैंकिंग के आधार पर झांग (36वीं रैंकिंग) और शुआई (38वीं रैंकिंग) सीधे प्रवेश हासिल करेंगी। गौरतलब है कि आईटीएफ के नियमों के अनुसार जो खिलाड़ी महाद्वीपीय खेलों का क्वालीफिकेशन स्थान और फिर सीधे रैंकिंग दोनों से स्थान हासिल कर लेता है, वह महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन कोटा स्थान से ही क्वालीफाई करेगा। 
एआईटीए के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें अंकिता के महाद्वीपीय कोटे के जरिये प्रवेश के बारे में लिखा है और उन्होंने हमें कहा है कि वे हमें बतायेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह समझ में आता है कि अगर स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं ने अपनी ऊंची रैंकिंग के आधार पर ड्रा में प्रवेश कर लिया है तो महाद्वीपीय स्थान अगले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को दिया जाना चाहिए।’’ अंकिता 14 जून की रैंकिंग में 181वें स्थान पर थी और इसी दिन सीधे प्रवेश तय हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!