‘मन की बात’ में पीएम ने की एथलीट प्रियंका की सराहना, Tokyo Olympics के लिए दी बधाई

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से अपने विचार साझा किया. ‘मन की बात’ कार्यक्रम का यह 78वां संस्करण है. इस दौरान पीएम ने कोरोना टीकाकरण और कई अन्य मुद्दों पर अपने बात रखी. पीएम ने अगले महीने यानि 23 जुलाई से जापान की राजधानी टोक्यो में होने जा रहे ओलंपिक खेलों को लेकर मन की बात में उनका जिक्र किया. उन्होंने ओलंपिक में पदक जीतने की तैयारी में जुटे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.

पीएम ने कहा कि 23 जुलाई को जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेल में वेस्ट यूपी के 9 खिलाड़ियों ने अपनी जान झोंक दी है. देश के लिए गोल्ड मेडल लाने का सपना इन खिलाड़ियों की आंखों में है. पीएम ने मेरठ की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि इनके पिता बस कंडेक्‍टर हैं. इसके बावजूद भी इनका हौसला अडिग है. उन्होंने कहा कि इन्‍होंने बहुत कठिनाइयों का सामना करते हुए पैदल चाल में कामयाबी हासिल की है और आज प्रियंका गोस्‍वामी पैदल चाल खेल की बड़ी चैंपियन हैं. मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जनप्रतिनिधि, प्रियंका के पिता और कोच भी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने पहुंचे. जब पीएम ने प्रियंका का नाम लिया तो उनके पिता भावुक हो गए, उनकी आंखें नम हो गईं.

जब प्रियंका के कोच गौरव त्यागी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मन में लगन और कुछ कर दिखाने का जज्बा प्रियंका को आज इस मुकाम तक ले आया है. अब तक प्रियंका को यूपी सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा है. वहीं कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड उन्होंने अपने नाम कर लिए हैं. प्रियंका ने नेशनल रिकॉर्ड बनाने का अपना सपना सच कर दिखाया है, जिसके बाद अब वह देश के लिए टोक्यो में मेडल लाने की तैयारी कर रही हैं. ओलंपिक गेम्स में प्रियंका वाकिंग रेसर के तौर पर प्रतिभाग करेंगी.

ओलिंपिक गेम्स पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कुछ खिलाड़ियों का जिक्र किया और उनके संघर्ष के बारे में बात की. प्रधानमंत्री ने तीरंदाज दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव, हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल, मुक्केबाज मनीष कौशिक, पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी, भालाफेंक एथलीट शिवपाल सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और उनके साथी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और तलवारबाज सीए भवानी देवी के जिंदगी के संघर्षों का के बारे में बताया.

पीएम ने कहा कि देश के खिलाड़ियों ने बरसों तक काफी मेहनत की, इसलिए खेलों के महाकुंभ में बिना दबाव डाले खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए. पीएम ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होना है. यह खेल पिछले साल होने थे लेकिन, कोविड के कारण इन्हें टाल दिया गया था. उन्होंने कहा हमारे देश में तो अधिकांश खिलाड़ी छोटे-छोटे शहरों, कस्बों, गांवों से निकल कर आते हैं. टोक्यो जा रहे हमारे ओलिंपिक दल में भी कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका जीवन बहुत प्रेरणा देता है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!