टोक्यो ओलंपिक : एथलीट हिमा दास चोटिल, क्वालिफिकेशन चूकने का मंडराया खतरा

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय खेलों के लिए दूसरी बुरी खबर सामने आई है. अब पहलवान बजरंग पुनिया के बाद स्टार एथलीट हिमा दास चोटिल हो गईं. पटियाला में शनिवार को राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 100 मीटर दौड़ के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. लेकिन उनकी चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं चल सका है. बजरंग पुनिया की चोट को कोच ने सामान्य था. वो जल्द की वापसी करेंगे.

हिमा दास के चोटिल होने की यह जानकारी भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. संघ ने कहा कि ‘हमें उम्मीद है कि हिमा दास आज सुबह अंतर-राज्यीय मीट में 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी.’

हिमा टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ से बाहर होने की कगार पर हैं. वह अभी तक इन खेलों के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं और तीसरे हीट में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 12.01 सेकेंड में पूरी की. वह इस दौरान हीट में तीसरे स्थान पर रहीं.

इस प्रक्रिया में उन्होंने शनिवार शाम को होने वाले फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया, लेकिन खिताबी दौड़ में उनके भाग लेने की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

हिमा की चोट अगर गंभीर हुई तो टोक्यो खेलों के लिए चार×100 मीटर महिला रिले टीम की क्वालिफिकेशन के लिए यह बड़ा झटका होगा, क्योंकि हिमा चौकड़ी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं.

हिमा अगर रिले टीम में जगह नहीं बनाती हैं, तो उनके टोक्यो जाने की संभावना बहुत कम है. असम की यह सितारा धाविका हालांकि ओलंपिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश कर रही है. मौजूदा टूर्नामेंट हिमा और दुती के लिए टोक्यो खेलों के लिए क्वालिफाई करने का आखिरी मौका है.

हिमा लंबे समय से शरीर के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रही हैं. उन्होंने आईजीपी चार में 200 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ 22.88 सेकेंड का समय निकाला जो क्वालिफिकेशन के लिए जरूरी लेकिन 22.80 सेकेंड के काफी करीब था.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!