एक्ट्रेस और TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, ”फर्जी टीकाकरण कैंप” में लगवाईं थी वैक्सीन

मुंबई |

बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ‘फर्जी’ टीकाकरण कैम्प का शिकार हो गईं हैं। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई,जिसके बाद उनके घर पर डॉक्टर को बुलाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक मिमी चक्रवर्ती को पेट में तेज दर्द और अत्याधिक पसीना बहने समेत उन्हें स्वास्थय से जुड़ी कुछ परेशानियां हो रही हैं। एक्ट्रेस को हाॅस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी जा रही है लेकिन उन्होंने घर में ही उपचार कराने की बात कही।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मिमी पहले ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या संभावित एंटीबैक्टीरियल इंजेक्शन के चलते उन्हें कोई विपरीत दुष्प्रभाव हो रहे हैं।

टीएमसी सांसद ने चार दिन पहले शहर के कस्बा इलाके में आयोजित एक कैम्प में वैक्सीन लगवाई थी। टीका लगवाने के बाद ही उन्हें धांधली का शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच शुरू हुई और यह एक बड़े वैक्सीन घोटाले के रूप में सामने आया।

बता दें कि कोलकाता में कुछ समय से ‘फर्जी वैक्सीन कैम्प’ का मामला सामने आया है। यहां देबांजन देव नाम के एक शख्स ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर दो वैक्सीन कैम्प आयोजित किए थे, इस दौरान इस कैंप में टीएमसी सांसद समेत करीब दो हजार लोगों ने टीका लगवाया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कई वैक्सीन की जगह पर इस्तेमाल किए जा रहे वायल पर लगे एक एंटीबायोटिक इंजेक्शन के फर्जी लेबल बरामद किए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!