कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक पर आतंकी हमला

कोलंबिया ।

कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक के हेलीकॉप्टर पर कुछ आतंकियों ने हमला किया है। इस हमले में किसी की भी जान नहीं गई है। ये हमला तब हुआ जब कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक वेनेज़ुएला की सीमा के पास से उड़ान भर रहे थे।

हमले के दौरान हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति इवान ड्यूक, रक्षा मंत्री डिएगो मोलानो, गृह मंत्री डेनियल पलासियोस और नॉर्ट डी सैंटेंडर राज्य के गवर्नर थे। प्रेसीडेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में कोलंबियाई वायु सेना के हेलीकॉप्टर में कई गोलियां दिखाई गईं। राष्ट्रपति ड्यूक “पीस विद लीगलिटी, द सस्टेनेबल कैटाटुम्बो चैप्टर” नामक एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसके बाद ये घटना हुई।

एक बयान में कहा कि कुकुटा शहर के पास कैटाटुम्बो में, राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, जिनमें स्वयं वे, रक्षा मंत्री डिएगो मोलानो, गृह मंत्री डेनियल पलासियोस और नॉर्ट डी सैंटेंडर राज्य के गवर्नर सिल्वानो सेरानो शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हेलीकॉप्टर के उपकरण और क्षमताओं ने कुछ घातक होने से रोक लिया। ड्यूक ने हमले का समय नहीं बताया और ना ही यह बताया की उसे किसने किया था। लेकिन इस क्षेत्र कई आतंकी संगठन ऐसे काम करने के लिए जाने जाते है।

राष्ट्रपति ने इस हमले को ‘कायराना’ बताते हुए कहा कि हम नशीले पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद और संगठित अपराध से लड़ना बंद नहीं करेंगे।

कोलंबिया में ऐसे हमले कोई नई बात नहीं है। इससे पहले 14 जून को सैन्य अड्डे पर भी कार बम से हमला किया गया था। जिसमें सेना और नागरिकों दोनों को मिला कर 36 लोगों को चोटें आई थी।

इस हमले के पिछे किसका हाथ है इस बात की पुष्टी कोलंबिया अधिकारियों ने नहीं की है। कोलंबिया सुरक्षा बल को इस हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों का पता लगाने का आदेश दे दिए गए है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!