किसानों का राजभवनों के बाहर प्रदर्शन, आतंकी उठा सकते हैं फायदा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान एक बार फिर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। शनिवार को किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर राजभवनों के बाहर प्रदर्शन करेंगे और राज्यपालों के जरिये राष्ट्रपति तक रोष-पत्र पहुंचाएंगे। आंदोलन की इस रणनीति के बारे में जानकारी देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव ने बताया, किसान आंदोलन अब नए चरण में प्रवेश कर रहा है। इसी कड़ी में पूरे देश के किसान एकजुट होकर विभिन्न राज्यों के राज्यपालों के जरिये 26 जून को राष्ट्रपति को रोष-पत्र भेजकर तीन कृषि कानून रद्द करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून बनाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएसपी गारंटी कानून बनाने की बात कही थी, लेकिन अब वे स्वयं इससे दूर भाग रहे हैं। आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है तथा भाजपा ने सामान्य काल में ही आपातकाल जैसे हालात बना दिए हैं। देश में हर तरफ बंदिशों का दौर जारी है तथा जनता को महंगाई के जरिये कुचला जा रहा है।

किसान आंदोलन पर आईएसआई की नजर: इस बीच, भारतीय खुफिया एजेंसियां किसान आंदोलन को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी कर चुकी हैं। खुफिया एजेंसियों का साफ कहना है कि किसान आंदोलन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की नजर है और उसकी साजिश देश में हिंसा फैलाने की है।

दिल्ली मेट्रो अपडेट: जानिए कौन-कौन से स्टेशन रहेंगे बंद

किसान आंदोलन का असर दिल्ली की मेट्रो सेवाओं पर पड़ा है। कानून-व्यवस्था की स्थिति में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने तीन मेट्रो स्टेशनों को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है। ये स्टेशन हैं- विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा। जो मेट्रो चल रही हैं, वहीं भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!