‘तीन तलाक और हलाला को हटाना है: रामनाथ कोविंद(राष्ट्रपति)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण दिया. अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति कोविंद ने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए चुनाव आयोग, सुरक्षाकर्मियो को बधाई दी. सेंट्रल हॉल में उन्होंने सांसदों को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में महिलाओं द्वारा मतदान करने की बढ़ती संख्या पर खुशी जाहिर की. इसके अलावा पहली बार देश में सर्वाधिक महिला सांसद चुनकर संसद तक पहुंचने के लिए भी बधाई दी. साथ ही राष्ट्रपति ने देश के विभिन्न मुद्दों पर भी बात की.

संबोधन के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की खास बातें-

  1. संसद को संबोधित करते हुए खुशी हो रही है. सभी निर्वाचित लोगों को बधाई. मतदाताओं ने दुनिया में भारत के लोकतंत्र की साख बढ़ाई. महिलाओं ने ज्यादा से ज्यादा मतदान किया. इस चुनाव की सफलता के लिए सभी मतदाता बधाई के पात्र है. चुनाव आयोग की पूरी टीम को बधाई क्योंकि उन्होंने इतने बड़े स्तर पर काम किया. सुरक्षाबलों का योगदान सराहनीय रहा.
  2. लोकसभा चुनाव के लिए 61 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान कर रिकॉर्ड बनाया, पहले की तुलना में महिलाओं की मतदान में सर्वाधिक हिस्सेदारी रही. देश ने तीन दशकों के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार दी. दूसरी बार और भी मजबूत समर्थन दिया. ये विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का जनादेश है. 
  3. नया भारत रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्श भारत के उस स्वरूप की ओर आगे बढ़ेगा, जहां लोगों का चित्त भयमुक्त हो और आत्मसम्मान से उनका मस्तक ऊंचा रहे.
  4. 2014 से पहले निराशा का माहौल था. आपके अनुभव से सब समृद्ध होगा. देश के प्रत्येक व्यक्ति को समृद्ध करना हमारी सरकार का लक्ष्य. यह विश्वास ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ पर आधारित है. सरकार के प्रति जनविश्वास बढ़ा है.
  5. देश में हर बहन-बेटी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने हेतु ‘तीन तलाक’ और ‘निकाह-हलाला’ जैसी कुप्रथाओं का उन्मूलन जरूरी है.
  6. किसान और छोटे व्यापारियों को सम्मानपूर्ण जीवन मिले, इसके लिए सरकार ने उनके लिए पेंशन योजना शुरू की है. कृषि क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों के लिये उच्च अधिकार प्राप्त समिति गठित करने का निर्णय किया गया है, उत्पादकता बढ़ाने के लिये 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.
  7. जल संरक्षण के लिए आने वाले समय में काम करेंगे. यह संकट गहराएगा. हमें अपने बच्चों के लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाना होगा, इसलिए इस बार जल से जुड़ा मंत्रालय बनाया गया.
  8. नया भारत हमारी सरकार का संकल्प है. किसानों के लिए पेंशन योजना, हर किसान को किसान सम्मान निधि, वीर जवानों को मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि बढ़ाई गई. राज्य पुलिस के जवानों के बेटे और बेटियों को भी इसमें शामिल किया गया.
  9. समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो, ऐसा हमारा लक्ष्य है. नए भारत के पथ पर ग्रामीण भारत मजबूत होगा. युवा भारत के सारे सपने पूरे होंगे. शक्तिशाली भारत के सभी संसाधन जुटाए जाएंगे.
  10. महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में राज्यों के सहयोग से कई कदम उठाए गए हैं. देश के 112 ‘आकांक्षी’ जिलों (पिछड़े जिलों) के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है. 
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!