पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर प्रवर्तन निदेशालय ने कसा शिकंजा

मुंबई |

मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वसूली के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुसीबत बढ़ती जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय ने भी अनिल देशमुख के खिलाफ शिकंजा कसते हुए शुक्रवार को कई स्थानों पर छापे मारे। शुरूआती जांच में पता चला है के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 10 बार मालिकों ने तीन महीनों में 4 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। सुराग मिलने पर ईडी के अधिकारियों ने एनसीपी नेता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में नागपुर में चार स्थानों पर तलाशी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए।

इस मामले में ईडी के अधिकारी अनिल देशमुख के निजी सहायक कुंदन शिंदे और निजी सचिव संजीव पलांडे के परिसरों की भी तलाशी ले रहे हैं। अनिल देशमुख को बार मालिकों द्वारा कथित नकद भुगतान पर ईडी ने यह कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी ने इस मामले में 10 से अधिक बार मालिकों के बयान दर्ज किए हैं।

मई में ईडी ने दर्ज किया था केस

गौरतलब है कि ईडी ने अनिल देशमुख के खिलाफ इस साल मई महीने में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया था। इससे पहले ईडी ने गुरुवार को डीसीपी राजू भुजबल का बयान दर्ज किया था। अप्रैल में सीबीआई ने इस मामले में देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके 4 परिसरों पर छापेमारी की थी।

परमबीर सिंह की चिट्ठी में उठा मामला

गौरतलब है कि पुलिस अधिकारी सचिन वाझे केस में इसी साल मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। आरोपों के बाद अनिल देशमुख ने गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे और अन्य पुलिसकर्मियों को बार मालिकों से 100 करोड़ रुपए का टारगेट दिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!