‘स्वयंवर’ शो में दूल्हा खोजने में मेरी मदद करें सलमान खान: अर्शी खान

मुंबई । बिग बॉस 14 में बतौर चैलेंजर एंट्री लेने वाली अर्शी खान की शो से बाहर आने के बाद पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती ही रही है। इस शो के बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं। अब अर्शी खान अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्दी ही स्वयंवर के जरिए टेलीविजन पर अपने लिए दूल्हा ढूंढती नजर आएंगी। इस काम के लिए अर्शी ने बिग बॉस के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान की मदद मांगी है। वह चाहती हैं कि सलमान सही जीवनसाथी चुनने में उनकी मदद करें। अर्शी ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि सलमान साहब को शो में दूल्हा खोजने में मेरी मदद करनी चाहिए। वह एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्होंने मुझे बढ़ने और सफल होने में मदद की है। उन्होंने मुझे बिग बॉस में जिंदगी भर की सीख दी है।’ उन्होंने आगे कहा कि स्वयंवर के बाद उनकी और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम करने की योजना है। 
इस पर बात करते हुए अर्शी ने कहा कि’ओटीटी स्क्रीन के लिए मुझे कई भूमिकाएं ऑफर की गई हैं। लेकिन मैं अपने स्वयंवर की शूटिंग में व्यस्त रहूंगी, जिसके चलते कई प्रोजेक्ट मेरे हाथ से निकल गए हैं। लेकिन स्वयंवर पूरा होने के बाद, मैं अभिनय में वापसी करूंगी।’ बता दें कि अर्शी खान शो में अपने लिए जीवनसाथी चुनेंगी। इससे पहले राखी सावंत और राहुल महाजन जैसे सितारे स्वयंवर के जरिए अपने लिए पार्टनर की तलाश कर चुके हैं। वहीं बीते साल पारस छाबड़ा और शहनाज गिल भी एक ऐसे ही रियेलिटी ‘मुझसे शादी करोगे’ का हिस्सा रहे थे। दोनों ने बिग बॉस 13 के तुरंत बाद शो में हिस्सा लिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!