टोक्यो ओलंपिक : जीतने वाले खिलाड़ियों पर होगी रुपयों की बारिश, ये राज्य सरकार स्वर्ण पदक विजेता को देगी 6 करोड़ रुपए

रोहतक। एक महीने बाद जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक गेम्स (Tokyo Olympics) का शुभारंभ होगा. इससे पहले हरियाणा के मनोहरलाल खट्टर सरकार ने घोषणा की है कि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. वह यहां अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर ओलंपिक पदक विजेताओं से बातचीत कर रहे थे. हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद थे.

खट्टर ने कहा कि खेल विभाग में सरकारी नौकरी पाने के अलावा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की नियुक्ति शिक्षा विभाग और अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति पर की जाएगी.

खेल को बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त करते हुए, खट्टर ने कहा कि यदि अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को कोच या प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाता है, तो युवा खिलाड़ियों को बहुत फायदा हो सकता है.

राज्य ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाई है. इसके तहत खिलाडिय़ों द्वारा जीते गए मेडल के हिसाब से तीन फीसदी आरक्षण के साथ सरकारी सेवाएं दी जा रही हैं.

इसके अलावा, राज्य खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण के साथ-साथ खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ा रहा है.

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. प्रत्येक खिलाड़ी को तैयारी राशि के रूप में 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है.

उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 2.50 करोड़ रुपये की नकद राशि दी जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!