शिव ‘राज’ नंबर वन, प्रभारी मुरलीधर राव ने खारिज की MP में नेतृत्व में बदलाव की अटकलें

भोपाल ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को नंबर वन सरकार बताया है। मध्य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की गुरुवार को पहली बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे गेहूं उपार्जन की बात हो या किसान कल्याण की, शिवराज सरकार ने सबसे बेहतर काम किया है। शिवराज सरकार ने कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा से लेकर पेंशन तक की चिंता की है। शिवराज सरकार ने प्रदेश को कई मामलों में देश का नंबर वन राज्य बना दिया है। वहीं, समापन सत्र में प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने प्रदेश में नेतृत्व में बदलाव की अटकलें खारिज कर दीं।

नड्डा ने कहा कि देश में अगर कोई किसानों का सबसे बड़ा हितैषी है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं और किसान हित के निर्णयों को लागू करने वाला कोई मुख्यमंत्री है, तो वह शिवराज सिंह हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह बात जनता तक पहुंचानी चाहिए। कार्यसमिति को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सहित कई नेताओं ने संबोधि‍त किया। इस वर्चुअल बैठक में 57 स्थानों से नेताओं ने भाग लिया। इनमें केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधि‍या केंद्रीय कार्यालय में उपस्थित थे।

भाजपा में इंटरनेट मीडिया की खबरों से मुख्यमंत्री नहीं बदले जाते-राव

समापन सत्र में प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने कहा कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक या उत्तर प्रदेश जैसे किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के बारे में पार्टी में कहीं भी कोई चर्चा नहीं हुई है। भाजपा में इंटरनेट मीडिया की खबरों से मुख्यमंत्री नहीं बदले जाते हैं। भाजपा संगठनात्मक पार्टी है और यहां संगठन से ही चीजें तय होती हैं। राव ने चेतावनी भी दी कि पार्टी में कोई भी ऐसा कोई कृत्य न करे, जिससे पार्टी का नुकसान हो। उनका इशारा नेतृत्व परिवर्तन करने के लिए लॉबिंग करने वाले नेताओं की ओर था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब वंशवाद, परिवारवाद है जबकि हमारी पार्टी आंतरिक लोकतंत्र से युक्त है। कांग्रेस का पतन शुरू हो चुका है और ये कभी रुकेगा नहीं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!