पेटीएम ने शेयर बिक्री दस्तावेज जमा करने की तारीख 30 जून तक बढ़ाई

नई ‎दिल्ली । डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी पेटीएम ने ऐसे शेयरधारकों, कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के लिए अपने दस्तावेज जमा करने की समयसीमा बदलकर 30 जून कर दी है, जो कंपनी के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में अपने शेयर बेचना चाहते हैं। पेटीएम ब्रांड नाम के तहत सेवाओं का परिचालन करने वाली वन 97 कम्युनिकेशंस अपना आईपीओ लाने की योजना बना रही है, जिसके तहत नए इक्विटी शेयर जारी करने और मौजूदा शेयरधारकों के शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। पेटीएम ने अपने शेयरधारकों से कहा है कि मौजूदा हालात के कारण शेयरधारकों को अतिरिक्त समय देने के लिए सभी दस्तावेजों को जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून 2021 से बढ़ाकर 30 जून 2021 की जा रही है।पेटीएम के प्रमुख शेयरधारकों में अलीबाबा का एंट ग्रुप (29.71 फीसदी), सॉफ्टबैंक विजन फंड (19.63 फीसदी), सैफ पार्टनर्स (18.56 फीसदी), विजय शेखर शर्मा (14.67 फीसदी) शामिल हैं। इसके अलावा एजीएच होल्डिंग, टी रो प्राइस एंड डिस्कवरी कैपिटल, बर्कशायर हैथवे की कंपनी में 10 फीसदी से कम हिस्सेदारी है। पेटीएम की नई इक्विटी जारी करके 12,000 करोड़ रुपए तक जुटाने की योजना है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!