रिश्तेदार की गमी में शामिल होकर गंजबासौदा से उज्जैन लौट रहे थे, भीषण टक्कर में 3 की मौत,

रायसेन-भोपाल बायपास रोड पर फिल्टर प्लांट के पास बुधवार-गुरुवार की रात ढाई बजे डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग दंपती समेत ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह लोग गंज बासौदा से उज्जैन वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं डंपर पूर्व बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष भंवर लाल पटेल का बताया जा रहा है।

कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि बसंत विहार कॉलोनी उज्जैन निवासी राजेंद्र सिंह जौदान (65) अपनी पत्नी विजय (60) के साथ गंजबासौदा में एक गमी में बैठने के लिए गए थे। वहां से रात 12.30 उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। रायसेन-भोपाल बायपास पर फिल्टर प्लांट के पास उनकी कार एक डंपर से टकरा गई है, जिससे पति-पत्नी के साथ ड्राइवर विवेक झाझरिया पुत्र नरेंद्र झाझरिया 21 साल निवासी झुग्गी नेहरु नगर नागझिरी उज्जैन की भी मौत हो गई है। तीनों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर क्यों हुई, यह साफ नहीं हो सका है।

  • सम्बंधित खबरे

    बुधनी में जुटेगी मोहन-शिव की जोड़ी: विजयपुर में शर्मा-तोमर करेंगे कमाल, उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी तय होने के बाद जीत दिलाने के जमीनी समीकरण

     भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर पिक्चर साफ होने के साथ ही सत्ताधारी पार्टी की चुनावी जमावट की तस्वीर भी साफ हो गई है. बुधनी में जीत का अंतर…

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री नहीं कर पाए सीएम के संदेश का वाचन, फिर कलेक्टर ने पढ़ा, जानिए वजह

    रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। जिसके चलते प्रभारी मंत्री, मुख्यमंत्री के संदेश का आधे समय तक की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!