राहुल गांधी सूरत हवाई अड्डे से सीधे कोर्ट पहुंचे, मानहानि केस में अपना बयान दर्ज कराएंगे

सूरत | कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मानहानि के मामले में आज सूरत की कोर्ट में पेशी है| गुरुवार की सुबह राहुल गांधी सूरत हवाई अड्डे पहुंचे| जहां गुजरात कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया| बाद में उन्होंने वीआईपी लेन में वकील के साथ चर्चा की और सीधे कोर्ट के लिए रवाना हो गए| रास्ते में कई कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े थे, लेकिन राहुल गांधी कहीं रुके नहीं| राहुल गांधी के आगमन के चलते गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावडा, विपक्ष के नेता परेश धानाणी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल भी सूरत में हैं| हार्दिक पटेल ने राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले को गलत बताया और कहा कि गुजरात में जो भी सत्ता के खिलाफ आवाज उठाता है उसे परेशान किया जाता है| हार्दिक ने बताया कि राहुल के साथ आज कोई राजनीतिक बैठक नहीं है| राहुल गांधी केवल कोर्ट प्रक्रिया में हाजिर रहेंगे| बता दें कि सूरत से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया है| उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने मोदी समाज का अपमान किया है| दरअसल वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि “मोदी सरनेम वाले ही चोर क्यों होते है? उन्होंने ललित मोदी, निरव मोदी और नरेन्द्र मोदी के नाम का भी उल्लेख किया था|” पूर्णेश मोदी ने राहुल के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ सूरत की कोर्ट में मानहानि का केस किया था| इस मामले में पूर्णेश मोदी का बयान कोर्ट में दर्ज हो चुका है और अब राहुल गांधी का बयान दर्ज किया जाएगा|

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!