एक दिन की ब्रेक के बाद आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

पेट्रोल-डीजल के दाम एक दिन के विराम के बाद वीरवार को फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 26 पैसे तक और डीजल सात पैसे तक महंगा हुआ। इसके साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुँच गया है।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे

शहर पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 97.76 88.30
मुंबई 103.89 95.79
चेन्नई 98.88 92.89
कोलकाता 97.63 91.15

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 97.76 रुपये और डीजल की कीमत सात पैसे बढ़कर 88.30 रुपये प्रति लीटर हो गई। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 3.53 रुपये और डीजल की कीमत 3.15 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महँगा हुआ था। मुंबई में भी पेट्रोल 26 पैसे और डीजल सात पैसे महँगा हुआ। वहाँ एक लीटर पेट्रोल आज 103.89 रुपये का और एक लीटर डीजल 95.79 रुपये का बिका।

चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे महंगा होकर 98.88 रुपये और डीजल छह पैसे महँगा होकर 92.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल की कीमत में सात पैसे का इजाफा किया गया। वहां पेट्रोल 97.63 रुपये और डीजल 91.15 रुपये प्रति लीटर हो गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!