दुबई से भारत के लिए आज उड़ान भरेगी एअर इंडिया की फ्लाइट्स

दुबई ने भारत समेत कई अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है, जिसके तहत एअर इंडिया आज संयुक्त अरब अमीरात से अपनी उड़ानों का परिचालन बहाल करेगा। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कुछ सप्ताह पहले यूएई ने भारत से आने वाली उड़ानें निलंबित कर दी थी।

यात्रियों के लिए निर्देश जारी
एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि 24 जून 2021 को पूर्वाह्न 10 बजे से एअर इंडिया की उड़ानें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल एक से परिचालित होंगी। 24 जून या उसके बाद यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे दुबई टर्मिनल एक पर पहुंचें। इस बीच जानकारी दी गई कि दुबई से एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें टर्मिनल दो से परिचालित होंगी।

भारत से दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए ये है नियम

यूएई में स्‍वीकृत कोरोना वैक्‍सीन लगा चुके यात्रियों को ही मिलेगी इजाजत
भारतीय नागरिकों को उड़ान से 48 घंटे के अंदर लिए गए निगेटिव कोविड रिपोर्ट दिखानी होगी
केवल क्‍यूआर कोड वाले पीसीआर टेस्‍ट रिजल्‍ट सर्टिफिकेट को ही किया जाएगा स्‍वीकार
सभी यात्रियों को यात्रा से 4 घंटे पहले कराना होगा रैपिड पीसीआर टेस्‍ट
दुबई एयरपोर्ट पर उतरने पर पीसीआर टेस्‍ट कराना जरूरी
पीसीआर टेस्‍ट का रिजल्‍ट आने तक क्‍वारंटाइन में रहेंगे यात्री
इसमें करीब 24 घंटे का समय लग सकता है।

भारत ने किया द्विपक्षीय उड़ान समझौता
बता दें कि भारत ने अमेरिका , ब्रिटेन , संयुक्त अरब अमीरात , केन्या , भूटान और फ्रांस के साथ विशेष द्विपक्षीय उड़ान समझौता किया है। भारत की शिड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च के बाद से निलंबित है, लेकिन मई से विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें वंदे भारत मिशन के तहत उड़ रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!