MP के 9 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में बारिश के बाद पेड़ गिरने से 25 वाहनों को नुकसान

भोपाल। राजधानी में बुधवार शाम करीब 4 बजे से बारिश हो रही है. अरब सागर से आ रही नमी के चलते भोपाल में बुधवार शाम से बादल छाए रहे और जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में अरब सागर और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे भोपाल, होशंगाबाद संभाग में लगातार नमी मिलनी शुरु हो गई है. एमपी के मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसमें राजगढ़, सीहोर, देवास, जबलपुर, मंडल ,डिंडोरी, शाजापुर शामिल हैं. यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि यह बारिश अगले 1-2 दिनों तक जारी रहेगी.मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक के बाद बुधवार को भोपाल में हुई तेज बारिश के कारण सतपुड़ा भवन में एक पेड़ गिर गया. पेड़ की चपेट में 25 से अधिक वाहन आए हैं और कई वाहनों में भारी नुकसान हुआ है. हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार से जनहानि की कोई खबर नहीं है. प्रदेश में हो रही लगातार तेज बारिश के बाद पिछले 24 घंटों में खरगौन 109 मिलीमीटर, सीधी 90, गुना 26, भोपाल 21, सतना 18 और रायसेन में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!