आसान से वास्तु उपायों से घर में आयेगी खुशहाली

हम सभी चाहते हैं कि घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहे। परिवार के सदस्यों को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। आर्थिक संकट भी नहीं रहे। अगर ऐसी परेशानियों से आप जूझ रहे हैं तो इसकी वजह घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकते हैं। वास्तु दोष हमारी दैनिक दिनचर्या पर सीधा प्रभाव डालते हैं। घर में मौजूद वास्तु दोषों को दूर कर हम अपने और परिजनों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं। इसका सीधा असर हमारे व्यक्तित्व और कार्यों पर पड़ता है। कुछ आसान से वास्तु उपायों से आप घर में खुशहाली ला सकते हैं। 
पक्षियों के लिए छत पर रखें दाना-पानी
पक्षियों के लिए घर की छत पर बर्तन में पानी और अनाज रखें, जिससे पक्षियों को भोजन पानी मिले। वास्तुशास्त्र के अनुसार पक्षी अपने साथ सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, जिससे धन और स्वास्थ्य संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। घर में हमेशा शांति का माहौल रखें। कभी भी क्लेश को घर में न आने दें। घर को हमेशा स्वच्छ रखें। घर के मुख्य द्वार पर रात में भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करना अपनी दिनचर्या में शामिल करें। रोजाना सुबह-शाम घर में कुछ देर तक मंत्रों का जाप करें। घर के मुख्य द्वार पर दर्पण कभी न रखें। बच्चों को पढ़ाई करते वक्त जूते या मोज़े नहीं पहनना चाहिए। स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए तुलसी के पत्तों में मिश्री मिलाकर सेवन करें। बच्चों के अध्ययन कक्ष में मां सरस्वती का चित्र या मूर्ति पूर्व दिशा में लगाएं। भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार उन्हें बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। घर में हरे-भरे पौधे लगाएं।
पक्षियों को दाना खिलाते वक्त बरतें ये सावधानियां 
अपने घर में सुख समृद्धि लाने के लिए अनजाने में ही हम सही करने के स्थान पर कुछ न कुछ गलती भी कर जाते हैं। ऐसी ही गलती करते हैं हम पक्षियों को दाना डालने में। वैसे तो पक्षियों को दाना खिलाना शुभ होता है, लेकिन इसमें मामूली सी गलती उल्टे नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग पक्षियों को दाना डालते हैं उन पर हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अधिकतर लोग घर की छत या बालकनी में पक्षियों के लिए दाना डालते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दाना डालने से भी नुकसान हो सकता है। पक्षियों को दाना डालना शुभ होता है, लेकिन उस समय कुछ गलतियां हो जाने से व्यक्ति को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आप जैसे ही दाना डालते हैं तो पक्षी खाने के लिए पहुंच जाते हैं। इन पक्षियों में सबसे आम होता है कबूतर। कबूतर का दाना चुगने आना बेहद शुभ माना जाता है। कबूतर को ज्योतिष में बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। कुछ लोग पक्षियों के लिए दाना छत पर डालते हैं। छत को राहू का प्रतीक माना जाता है। जब कबूतर दाना खाने छत पर आते हैं तो इस तरह बुध और राहू का मेल हो जाता है। जिस जगह पक्षी दाना खाते हैं वहां गंदगी रहती है तो इससे अशुभ प्रभाव मिलने शुरू हो जाते हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!