आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री में मदद के ‎लिए सरकार ने बोलियां आमंत्रित की

नई ‎दिल्ली । सरकार ने आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री में मदद करने के लिए सौदा सलाहकारों और कानूनी फर्मों से बोलियां आमंत्रित की। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मई में प्रबंधन नियंत्रण हस्तांतरण के साथ आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। आईडीबीआई बैंक में वर्तमान में केन्द्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) दोनों की 94 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। वर्तमान में बैंक का प्रबंधन नियंत्रण एलआईसी के पास है। एलआईसी की बैंक में 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि सरकार 45.48 प्रतिशत की शेयरधारक है। वहीं गैर- प्रवर्तकों के पास बैंक की 5.29 प्रतिशत शेयरधारिता है।निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि सौदा सलाहकारों और कानूनी सलाहकारों दोनों के लिये बोलियां सौंपने की आ‎खिरी तिथि 13 जुलाई है। आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री में सौदा सलाहकार सरकार को सौदे के तौर तरीकों और विनिवेश के समय पर सलाह देगा और सहायता उपलब्ध करायेगा। इस विनिवेश अथवा बिक्री में अन्य जरूरी मध्यस्थों की जरूरत के बारे में सिफारिश करेगा इसके साथ ही सौदे के लिये उचित संदर्भ शर्तों के साथ इनकी पहचान और चयन में भी मदद करेगा। बोलियों के लिये जारी प्रस्ताव के लिये आग्रह (आरएफपी) की पात्रता शर्तों में कहा गया है कि बोली वही कंपनी लगा सकेगी जिसने अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2021 के दौरान 5,000 करोड़ रुपये अथवा इससे अधिक आकार की रणनीतिक बिक्री, विनिवेश, विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियों, निजी इक्विटी निवेश सौदों को लेकर सलाहकार का काम किया हो।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!