जल-संसाधन मंत्री सिलावट और वन मंत्री शाह ने परियोजनाओं की मंजूरी के लिये संयुक्त बैठक ली

भोपाल : जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्रालय में अपने कक्ष में आज वन मंत्री कुंवर विजय शाह के साथ संयुक्त बैठक की, जिसमें जल-संसाधन विभाग की अनेक लंबित परियोजनाओं को वन विभाग की मंजूरी के लिए चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव एस. एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल और दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा की विभाग की अनेक परियोजनाएँ वन विभाग की मंजूरी के लिए लंबित हैं। कुछ परियोजनाओं में वन भूमि क्षेत्र में माइक्रो सिंचाई परियोजना के लिए पाइप लाइन डालने और शासकीय वन भूमि में बांध और नहरों के निर्माण के भूमि संबंधी प्रकरण लंबित है। बाँधों में जल-भराव क्षेत्र के परिसीमन की स्थिति के संबंध में दोनो मंत्रियों ने निर्देश दिए कि दोनो विभागों के अधिकारी बांध और बैक वाटर परियोजना के संबंध में क्षेत्र का भ्रमण करेंगे, जल-संसाधन विभाग की सभी परियोजना के प्रकरणों में ऑनलाइन आवेदन किए जाएँगे। बैठक में समीक्षा कर तुरंत अनुमति दिए जाने संबंधी सहमति हुई है।

वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा की जिन परियोजना में बजट स्वीकृत है और काम शुरू करने के स्थिति है उन सभी परियोजना में 15 दिन में अनुमति दिए जाने के निर्देश अधिकारियो को दिए गये हैं। इसके साथ ही जिन जगहों पर निजी भूमि का अधिग्रहण होना है उन सभी परियोजना में भी स्थानीय जन-प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर बेहतर वातावरण बनाने के लिए कहा गया है।

जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा की दोनों विभाग प्रदेश की जनता की भलाई और विकास के लिए काम कर रहे है। नियमों के परे जाकर और बिना कारण कोई भी फाइल नहीं रोकी जानी चाहिए। यदि कोई समस्या है तो अधिकारी संबंधित विभाग के अधिकारी से चर्चा कर तुरंत निराकरण करें और यदि कोई कमी है तो उसकी पूर्ति तुरंत कराए, जिससे परियोजना समय पर पूर्ण की जा सके और देरी के कारण अतिरिक्त खर्च होने वाली राशि को बचाया जाकर जनता को सिंचाई परियोजना का लाभ समय पर दिया जा सके।

अपर मुख्य सचिव एस. एन. मिश्रा ने कहा की विभाग की सभी परियोजनाओं में से शेष परियोजना के लिए वन विभाग की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन जल्दी ही कर दिए जाएँगे। प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल ने भी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनुमति के संबंध में तुरंत समीक्षा कर एनओसी जारी की जाये।

बैठक में विभाग के अधिकारियों ने अन्य परियोजना के संबंध में विस्तार से बताया और सिंचाई परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी दी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!