Delta Variant से अशोक नगर में पहली मौत, 38 दिन बाद आई रिपोर्ट में खुलासा

अशोकनगर।अशोकनगर जिले में डेल्टा वेरिएंट वायरस (delta variant virus) के चलते एक मौत का मामला सामने आया है. अशोक नगर में डेल्टा वेरिएंट से यह पहली मौत है, जिसकी पुष्टि सीएमएचओ हिमांशु शर्मा ने की है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते जिले के कई लोगों मौत की नींद सो चुके हैं. लेकिन इसके बाद खतरनाक वायरस डेल्टा प्लस की आहट भी जिले में पहुंच चुकी है। 13 मई को हुई थी युवक की मौतअशोकनगर जिले के एक युवक की तबीयत खराब होने के बाद उसका संभवत गुना में इलाज चला. जहां उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे 7 मई को भोपाल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. जहां 13 मई को मरीज की मौत हो गई. इसी दौरान मरीज का सैंपल लिया गया. जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. उसी के सैंपल को उच्च स्तरीय लैब में भेजा गया, जहां 38 दिन बाद उस सैंपल की पुष्टि डेल्टा वेरिएंट के रूप में हुई है। जांच में हुई डेल्टा वैरीएंट की पुष्टीसीएमएचओ हिमांशु शर्मा ने बताया कि युवक की तबीयत खराब होने के बाद, उसका इलाज गुना में कराया गया. जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उसे भोपाल अस्पताल रेफर किया गया. युवक की 13 मई को मौत हो गई, एक दिन पहले ही मरीज के सैंपल की जांच आई है। जिसमें डेल्टा वैरीएंट की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आम नागरिकों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.मृतक के परिजनों की कराई गई सैंपलिंग, रिपोर्ट आई नेगेटिवसीएमएचओ ने बताया कि युवक की रेंडम सेंपलिंग की गई थी। जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया. जिसके बाद इस सैंपल को उच्च स्तरीय लैब में भेजा गया, जहां से डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि की गई. हालांकि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मरीज के परिजनों और कांटेक्ट के सभी लोगों की सैंपलिंग की गई है. जिसमें सभी नेगेटिव आए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!