40 लाख के इनामी कुख्यात नक्सल कमांडर हरिभूषण की कोरोना से मौत!

दंतेवाड़ा।

दुर्दांत नक्सल कमांडर यापा नारायण उर्फ हरिभूषण की कोरोना वायरस से मौत होने की खबरें आ रही हैं। सूत्र बता रहे हैं कि बस्तर के बीजापुर के तेलंगाना से सटे पामेड़ इलाके के आसपास सोमवार रात को हरिभूषण की मौत हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी उसकी मौत की पुष्टि फिलहाल नहीं कर रहे हैं। बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने कहा है कि सूचनाएं मिल रही हैं पर हम तब तक पुष्टि नहीं कर सकते जब तक नक्सलियों की ओर से कोई बयान नहीं आ जाता है।

हरिभूषण सीपीआइ (माओवादी) संगठन का तेलंगाना राज्य समिति का सचिव व सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। उस पर 40 लाख का इनाम घोषित किया गया था। बीजापुर जिले के बासागुड़ा से पामेड़ के बीच फैले जंगल में उसका ठिकाना था। विभिन्ना राज्यों में उस पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। मूल रूप से तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के कोट्टागुड़म मंडल के माडागुड़म गांव का रहने वाला हरिभूषण 1995 में नक्सल संगठन में भर्ती हुआ था। कुछ ही सालों में वह स्टेट कमेटी के सचिव के पद पर पहुंच गया। बीते कई वर्षों से वह बस्तर में सक्रिय था। यहां हुई अधिकांश बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड उसे ही माना जाता है।

कई नक्सली संक्रमित

हरिभूषण से पहले तेलंगाना में कोरोना का उपचार कराने गए नक्सलियों के संचार विभाग के प्रमुख सोबराय की इसी महीने मौत हो चुकी है। नक्सल कमांडर आयतू की भी तेलंगाना में पुलिस हिरासत में कोरोना का उपचार कराने के दौरान मौत हुई थी। दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव की मानें तो नक्सली कोरोना के अलावा फूड पाइजनिंग से भी जूझ रहे हैं। बटालियन का कमांडर सोनू, जयमन, नंदू, देवा, डिवीजनल कमेटी के राजेश, विनोद व कई अन्य नक्सली कोरोना व फूड पाइजनिंग से जूझ रहे हैं। इन सभी पर लाखों रूपये का इनाम घोषित किया गया है। कोरोना से दस अब तक दस नक्सलियों की मौत हो चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!