शहर के कचरा पॉइंट्स पर दिखेंगी सुुंदर व आकर्षक कलाकृतियां

जबलपुर। शहर के कचरा पॉइंट्स पर अब सुंदर रंग रोगन और आकर्षक कलाकृतियां दिखेंगी। कचरा पॉइंटस की दीवारों पर रंग रोगन के साथ ही इनके कायाकल्प का कार्य शुरू करा दिया गया है। निगमायुक्त संदीप जी.आर. के निर्देश पर शहर के सभी कचरा पॉइंट्स के सौंदर्यीकरण की व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। शहर के कचरा पॉइंटस के कायाकल्प के लिए निगमायुक्त ने सभी संभागीय अधिकारियों एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों के कचरा पॉइंटस को साफ करा कर दीवारों पर रंग रोगन एवं आकर्षक कलाकृतियां बनवा कर उनके सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश जारी किए हैं। निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत शहर के कचरा पॉइंटस के सौंदर्यीकरण की योजना पर निरंतर कार्य किया जा रहा है एवं शहर के कचरा प्वाइंट्स जल्द ही आकर्षक स्वरूप में दिखने लगेंगे। निगमायुक्त ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा पॉइंट्स पर घर का कचरा न डालकर कचरा वाहनों में ही अपने घर एवं प्रतिष्ठानों का कचरा दें, जिससे कि शहर को साफ सुंदर एवं स्वच्छ रखने में निगम प्रशासन का सहयोग मिल सके। उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त के प्रयासों से शहर में स्वच्छता के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए उनके द्वारा शहर के कचरा पॉइंटस के कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण की योजना बनाकर उस पर कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त ने बताया कि इस कार्य में नागरिकों का सहयोग भी अपेक्षित है एवं नागरिकों के सहयोग से ही शहर को स्वच्छता में प्रथम लाने का प्रयास नगर निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!