एक इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने  यहां बताया कि जिले में तीन नक्सली मिलिशिया कमांडर आयता कोहरामी (29 वर्ष), मिलिशिया सदस्य उईका सोमडू (23 वर्ष) और मिलिशिया सदस्य करटम महेन्द्र (22 वर्ष) ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

एक लाख रुपए का रखा था इनाम 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिलिशिया कमांडर आयता कोहरामी के सर पर एक लाख रुपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने ‘लोन वर्राटू’ (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की विचारधारा से मोहभंग होने के बाद आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

इन सभी पर नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरामी के खिलाफ सड़क काट कर मार्ग अवरुद्ध करने, बैनर पोस्टर लगाने, नक्सली उईका सोमडू के खिलाफ बारूदी सुरंग लगाने तथा नक्सली करटम महेन्द्र के खिलाफ ग्रामीण की हत्या करने समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

अब तक 375 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय युवाओं को आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना, शिविरों तथा ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण करने का अनुरोध किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 99 इनामी नक्सली सहित कुल 375 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!