शरद पवार के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक, पहुंचने लगे नेता

नई दिल्ली ।

विपक्षी दलों की मंगलवार शाम चार बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, नेशनल कांफ्रेंस और एनसीपी के अलावा कुछ और दलों के नेता शामिल हो सकते हैं। नेताओं के अलावा इसमें गीतकार जावेद अख्तर, पत्रकार प्रीतिश नंदी, सामरिक विशेषज्ञ केसी सिंह, पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, अर्थशास्त्री अरुण कुमार और राजनीतिक विश्लेषक सुधींद्र कुलकर्णी के भी इस बैठक में शामिल होने की खबर है। भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के खिलाफ एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने निशाना साधा। विपक्षी दलों और प्रमुख विशेषज्ञों के साथ बैठक कर विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा होने का संदेश दिया गया है। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस प्रमुख ने एनसीपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैंने अपनी समिति के सदस्यों के साथ हमारी भविष्य की नीतियों, अगली लोकसभा (चुनावों) में हमारी भूमिका और वर्तमान राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

विपक्षी नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह सबसे नफरत वाली सरकार के खिलाफ सभी धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक वाम ताकतों का एक मंच है जो विफल हो गई है। देश को बदलाव की जरूरत है। लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। शरद पवार के आवास पर टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा, गीतकार जावेद अख्तर, राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला पहुंच चुके हैं। ।

नेताओं के अलावा इसमें गीतकार जावेद अख्तर, पत्रकार प्रीतिश नंदी, सामरिक विशेषज्ञ केसी सिंह, पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, अर्थशास्त्री अरुण कुमार और राजनीतिक विश्लेषक सुधींद्र कुलकर्णी के भी इस बैठक में शामिल होने की खबर है।

इस मुलाकात को शरद पवार द्वारा देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पवार के साथ सोमवार को हुई मुलाकात से भी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इन दोनों की इस महीने यह दूसरी मुलाकात है।

महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि नवाब मलिक ने कहा कि इस बैठक में आगामी लोकसभा सत्र और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!