संपत्ति छुपाने वाले विधायकों को विधानसभा ने भेजा रिमाइंडर, 9 दिनों का दिया अल्टीमेटम

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधायकों द्वारा संपत्ति छुपाने के मामले में अब विधानसभा एक्शन मोड में आ गई है। विधानसभा ने ऐसे विधायकों को रिमाइंडर जारी किया है जिन्होंने अभी तक संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है।

मध्य प्रदेश में 218 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 में अपनी संपत्ति का ब्यौरा विधानसभा को नहीं दिया था। इन्हें संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए विधानसभा ने 9 दिनों को अल्टीमेटम दिया है। जिसमें 30 जून तक हर हाल में विधानसभा को भेजने कहा गया है।

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि विधायकों को संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। 30 जून तक संपत्ति की जानकारी देने का रिमाइंडर दिया है।

आपको बता दें मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार के दौरान 18 दिसंबर 2019 को हर साल प्रापर्टी का ब्यौरा देने का विधानसभा में संकल्प पारित हुआ था। जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष में विधायकों को डेडलाइन के भीतर विधानसभा को अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना है। लेकिन वित्तीय वर्ष 2020-21 की डेडलाइन बीतने के बाद भी विधायकों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। सीएम शिवराज और एक मंत्री सहित केवल 9 विधायक ही ऐसे हैं जिन्होंने विधानसभा को अपनी संपत्ति की जानकारी दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!