बस्तर में 60 फीसद बिना लक्षण वाले मलेरिया के मरीजों ने बढ़ाई चिंता

रायपुर ।

छत्तीसगढ़ में मलेरिया का सबसे ज्यादा प्रकोप नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में रहता है। इसे देखते हुए सरकार ने जनवरी-फरवरी 2020 में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान शुरू किया था। अब तक तीन चरणों में करीब 50 लाख लोगों की जांच की गई। इसमें एक लाख से ज्यादा पाजिटिव मिले। चौंकाने वाली बात यह है कि बस्तर संभाग में तीन चरणों की स्क्रीनिंग में 57 से 60 फीसद मरीजों में मलेरिया के कोई लक्षण नहीं थे।

नियमित सर्विलेंस के दौरान मलेरिया के ऐसे मामले पकड़ में नहीं आते हैं। बिना लक्षण वाले मरीज समुदाय में रहते हैं और इनके द्वारा मलेरिया का संक्रमण होते रहता है। अलक्षणिक मलेरिया एनीमिया और कुपोषण का भी कारण बनता है। साथ ही कुपोषण और शिशु-मातृ मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है। यही कारण है कि बस्तर में 15 जून से शुरू अभियान के चौथे चरण में बिना लक्षण वालों को भी उपचार देने का फैसला किया गया है।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की प्रभारी और एनएचएम डायरेक्टर डा प्रियंका शुक्ला ने बताया कि मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के दूसरे एवं तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा मलेरिया के साथ-साथ कोविड-19 के लक्षणों वाले व्यक्तियों की भी स्क्रीनिंग की गई। अभी चौथे चरण में भी ऐसे लोगों की स्कीनिंग की जा रही है।

अभियान के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्रों के सभी गांवों में करीब 34 लाख मेडिकेटेड मच्छरदानियों का वितरण किया गया। घरों में मच्छर पैदा करने वाले स्रोतों को भी नष्ट किया गया। 31 जुलाई तक चलने वाले चौथे चरण के शुरुआती चार दिनों में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब 31 हजार घरों तक पहुंची। इस दौरान एक लाख 28 हजार से अधिक लोगों की मलेरिया जांच कर पाजिटिव पाए गए एक हजार 66 मरीजों का इलाज शुरू किया गया है। मई-2020 की तुलना में मई-2021 में मलेरिया के मामलों में 39 प्रतिशत की कमी आई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!