दिल्ली मेट्रो की अपील, बंदरों को खाने पीने की चीजें देने से बचें

राजधानी दिल्ली में ब्लू लाइन मेट्रो में अक्षरधाम स्टेशन पर एक बंदर के मेट्रो ट्रेन में घुसने संबंधी वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम(डीएमआरसी) ने यात्रियों से अपील की है कि वे मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों को खाने पीने की वस्तुएं देने से परहेज करें।

यह घटना 19 जून की है जिसमें एक बंदर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से ट्रेन के भीतर घुस जाता है और अगले तीन चार मिनट तक भीतर ही रहता है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएमआरसी स्टाफ ने अगले स्टेशन पर ट्रेन को रूकवा कर इसे खाली करा दिया था। डीएमआरसी ने सोमवार को एक अपील करते हुए यात्रियों को सलाह दी है कि वे बंदरों को खाने पीने की चीजें नहीं दें क्योंकि इस तरह की घटनाएं यात्रियों के लिए खतरा साबित हो सकती है।

डीएमआरसी ने इससे पहले एक व्यक्ति की सेवाएं ली थी जो लंगूर की आवाज निकाल कर मेट्रो स्टेशनों से बंदरों को भगाता था। इसी मसले को दिल्ली मेट्रो ने वन विभाग के समक्ष उठाया है और इस तरह की अप्रत्याशित घटनाओं से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रकिया पर काम कर रही है। दिल्ली मेट्रो ने आम जनता से एक बार फिर अपील की है कि वे मेट्रो में बंदरों के घुसने की ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत ट्रेन आपरेटर या मेट्रो अधिकारियों को दे ताकि तत्काल कारर्वाई की जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!