कोरोना के कारण लगातार दूसरी बार अमरनाथ यात्रा रद

जम्मू ।

कोरोना से उपजे हालात को देखते हुए श्री बाबा अमरनाथ यात्रा को रद कर दिया गया है। यह लगातार दूसरा साल है जब बाबा अमरनाथ यात्रा नहीं होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, ने बोर्ड के सदस्यों के साथ इस मुद्दे पर आज सोमवार को व्यापक विमर्श किया और उसके बाद श्री अमरनाथ यात्रा को रद करने का फैसला किया।

उपराज्यपाल ने ट्वीट कर यात्रा के रद होने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सदस्यों के साथ व्यापक विचार विमर्श के बाद यह फैसला किया गया है यात्रा सिर्फ सांकेतिक होगी हालांकि पवित्र गुफा में सभी पारंपारिक धार्मिक पूजा अर्चना होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाना बहुत जरूरी है इसलिए हमने यात्रा नहीं करवाने का फैसला जनहित में लिया है। बता दें कि श्री अमरनाथ यात्रा को 28 जून से शुरू करने का फैसला दिया गया था और यात्रा 56 दिन की थी जो रक्षाबंधन वाले दिन 22 अगस्त को संपन्न होनी थी।

कोरोना से उपजे हालात के कारण श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पहले ही एडवांस पंजीकरण को बीच में बंद कर दिया था हालांकि एडवांस पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू हुआ था। यात्रा को लेकर पिछले काफी दिनों से असमंजस बना हुआ था उपराज्यपाल ने यात्रा के मुद्दे पर इससे पहले दिल्ली में अपनी दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात की थी। पिछले साल की तरह इस साल भी बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा से आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!