इन महिला क्रिकेटरों ने बनाये रिकार्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम किया है। मिताली राज और झूलन भारत के लिए सबसे अधिक समय तक टेस्ट मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली और झूलन ने साल 2002 में एक साथ पहला टेस्ट मैच खेला था और अब सबसे लंबे टेस्ट करियर की सूची में यह दोनो शामिल हो गयी हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबे करियर के मामले में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही इनसे आगे हैं। 
मिताली और झूलन का टेस्ट करियर 19 साल 154 दिन का हो गया है। यह महिला क्रिकेटरों में वेरा बर्ट और मैरी हाइड  के बाद सबसे ज्यादा है। न्यूजीलैंड की वेरा बर्ट का करियर 20 साल 335 और इंग्लैंड की मैरी हाइड का करियर 19 साल 211 रहा था। 
मिताली और झूलन का टेस्ट करियर राहुल द्रविड, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले ओर महेन्द्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों से भी आगे है। कुंबले का करियर 18 साल 88 दिन द्रविड़ का करियर 15 साल 222 दिन और गांगुली का करियर 12 साल 143 दिन रहा है। 
 डेब्‍यू टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली महिला क्रिकेटर बनी शेफाली 
छक्‍के लगाने की कला को लेकर किया रोचक खुलासा 
युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा डेब्‍यू टेस्ट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। शेफाली ने यहां मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 96 रन बनाकर भारतीय पारी को संभाला हालांकि वह चार रनों से अपना शतक पूरा नहीं कर पायीं। अपनी 96 रनों की इस पारी के साथ ही शेफाली ने चंद्रकाता कॉल के डेब्‍यू टेस्‍ट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। चंद्रकाता ने डेब्‍यू टेस्‍ट मैच में 75 रन बनाए थे।  शेफाली और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 167 रन की बेहतरीन साझेदारी खेलकर टीम को संभाला। ये टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बनी। 
इसी के साथ ही शेफाली और स्मृति ने गार्गी बनर्जी और संध्या अग्रवाल के 153 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ा, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1984 में मुंबई टेस्ट में बनाया था। 
शेफाली ने अपनी पारी में 152 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्‍के लगाए। बड़े बड़े शॉट लगाने की अपनी कला को लेकर इस विस्‍फोटक बल्‍लेबाज ने रोचक खुलासा करते हुए कहा कि बचपन में उनके पिता बड़े बड़े शॉट मारने पर उन्‍हें और उनके भाई को 10 से 15 रुपये पुरस्‍कार में देते थे। इसी वजह से शुरु से ही उन्हें छक्‍के मारने का अभ्‍यास हो गया। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!