एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला तैयार

भोपाल |

2021। स्कूल शिक्षा विभाग और मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के अधिकारियों ने मिलकर हायर सेकंडरी के परिणाम का फार्मूला तैयार कर लिया है, जो इसके लिए गठित मंत्री समूह को रविवार को भेजा जा सकता है। मंत्री समूह इस पर विचार करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने इसे रखेंगे। परिणाम का फार्मूला तय करने के लिए मंत्रालय और माशिमं में 15 दिन से बैठकों का दौर चल रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने कई पहलुओं पर विचार किया, पर नजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) के फार्मूले पर थी। कोशिश थी कि सीबीएसई के फार्मूले को प्रदेश में लागू करें, पर उसे लागू करना संभव नहीं है, क्योंकि प्रदेश में 11वीं की पिछली वार्षिक परीक्षा, हायर सेकंडरी की तिमाही एवं छह माही परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन का रिकॉर्ड नहीं है।

परीक्षा परिणाम का फार्मूला निकालने में आई मुश्किल

इसके पहले 12वीं के परीक्षा परिणाम का फार्मूला तय करने में बहुत मुश्किल आई, जब स्कूलों से विद्यार्थियों के 11वीं के अंक बुलाए गए तो पता चला कि पिछले साल भी कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं हुई। इस बार में बढ़ते संक्रमण की वजह से स्कूल खुल नहीं पाए और कोई प्रोजेक्ट वर्क भी नहीं हुआ। इस बार छमाही परीक्षा हुई थी, जिसमें आंसर शीट घर से लिखकर स्कूल में जमा करवाई जाना थी, लेकिन ज्यादातर ने वो भी जमा नहीं की। माना जा रहा है कि इस बार 12वीं का परीक्षा परिणाम 100 फीसद रहेगा। किसी छात्र के साथ अन्याय न हो, इसलिए हर उस विद्यार्थी को उत्तीर्ण होने लायक अंक मिल सकते हैं, जिसकी ऑनलाइन कक्षाओं में उपस्थिति रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!