विप्रो ने इस साल दूसरी बार कर्मचा‎रियों का वेतन बढ़ाया

नई दिल्ली । प्रमुख आईटी सेवा कंपनी विप्रो ने अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा की। यह इस साल में दूसरी बार है जब उसने कर्मचा‎रियों की सेलरी बढ़ाई। इससे कंपनी के करीब 80 फीसदी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह वेतन वृद्धि 1 सितंबर 2021 से प्रभावी होगी। कंपनी ने कहा ‎कि विप्रो बैंड बी3 तक सभी पात्र कर्मचारियों के लिए योग्यता के आधार पर वेतन वृद्धि (एमएसआई) की प्रक्रिया शुरू करेगी जो 1 सितंबर से प्रभावी होगी। जनवरी 2021 में कंपनी ने इस श्रेणी के अपने कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की थी। कंपनी के कुल कार्यबल में इस श्रेणी के कर्मचारियों की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी है। विप्रो ने कहा कि सी1 बैंड के सभी पात्र कर्मचारियों को 1 जून से प्रभावी वेतन वृद्धि मिलेगी। कंपनी ने कहा ‎कि औसतन यह वेतन वृद्धि ऑफ शोर कर्मचारियों के लिए ऊचे एकल अंक में होगी जबकि ऑनसाइट कर्मचारियों के लिए यह मध्य एकल अंक में होगी। कंपनी शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को अधिक वृद्धि का तोहफा देगी। विप्रो ने कहा ‎कि हम सही कौशल वाले लोगों को कौशल आधारित बोनस भी दे रहे हैं और यह पहले से ही चल रहा है। कंपनी आपूर्ति पक्ष की मजबूती को बरकरार रखने के लिए परिसरों से भी नियुक्तियां करेगी। वित्त वर्ष 2021 में विप्रो ने विभिन्न परिसरों से 10,000 फ्रेशर्स की नियुक्ति की है। विशेषज्ञों ने कहा कि कंपनी ने नियुक्ति के लिए किसी लक्ष्य का खुलासा नहीं किया है लेकिन आईटी कंपनियां मांग के अनुसार नियुक्तियां बरकरार रखेंगी। विप्रो एक साल के भीतर दूसरी वेतन वृद्धि देने वाली दूसरी आईटी सेवा कंपनी होगी। इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने थोड़े समय के अंतराल पर वेतन वृद्धि की घोषणा की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!