मेहुल चोकसी को डोमिनिका में जेल भेजने का आदेश, अस्पताल में इलाज रहेगा चलता

डोमिनिका की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने कारोबारी मेहुल चोकसी को बृहस्पतिवार को पुलिस हिरासत से जेल भेजने का आदेश दिया, लेकिन फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चलता रहेगा क्योंकि उसकी तबीयत बिगड़ी हुई है।

भारत में चोकसी के वकील ने यह जानकारी दी। इससे पहले हीरा कारोबारी चोकसी पुलिस हिरासत में था। वकील विजय अग्रवाल ने कहा, ”पुलिस हिरासत को जेल हिरासत में बदल दिया गया है, लेकिन वह अस्पताल में ही रहेंगे क्योंकि उनकी चिकित्सीय स्थिति बिगड़ी हुई है।”

चोकसी की कानूनी टीम ने डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल के डॉक्टरों से प्राप्त ”मानसिक तनाव” और उच्च रक्तचाप का चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। चोकसी का इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चोकसी सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से लगभग 13,500 करोड़ रुपए की कर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में भारत में वांछित है।

अधिकारियों ने यहां बताया कि सीबीआई और विदेश मंत्रालय ने डोमिनिका उच्च न्यायालय में दो हलफनामे दाखिल कर चोकसी को एंटीगुआ और बारबुडा वापस लाने की मांग करने वाले बंदी प्रत्यक्षीकरण मामले में पक्ष बनाए जाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी चोकसी की आपराधिक जवाबदेही, भगोड़ा मामले की स्थिति, उसके खिलाफ लंबित वारंट, रेड नोटिस और आरोपपत्र दायर करने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि विदेश मंत्रालय यह तर्क देगा कि चोकसी अब भी भारतीय नागरिक है। उन्होंने कहा कि अगर उच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामों को स्वीकार किया जाता है, तो प्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे के डोमिनिका में भारतीय पक्ष की पैरवी करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!