भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला कल

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से खेला जानेवाला WTC फाइनल मैच को Doordarshan पर भी देखा जा सकता है। आपको बता दें कि 18 जून को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। क्रिकेट के इतिहास में पहली बार WTC फाइनल मुकाबला होने जा रहा है और यह ऐतिहासिक मुकाबला साउथम्प्टन (The Rose Bowl, Southampton), इंग्लैंड में खेला जाएगा। इसे लेकर भारत के क्रिकेट प्रेमियों की रुचि को देखते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने जानकारी बताया कि इस खिताबी मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देखा जा सकेगा।

भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम का सामना करेगी, जिसने हाल ही में इंग्लैंड को उसके घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था। भारत को हालांकि, फाइनल मैच से पहले यहां मैच अभ्यास का भी अवसर नहीं मिला, लेकिन कोहली की टीम इससे पहले इंग्लैंड में खेल चुकी है, और अपने पुराने अनुभव के साथ उतरेगी। भारत ने पिछली दो टेस्ट सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को मात दी है. भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ में 2-1 से हराया। इसके बाद भारत ने इंग्लैंड को अपने घरेलू मैदान में खेली गई चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ में 3-1 से हराया था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!