एविएशन घोटाले में NCP नेता प्रफुल्ल पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने समन भेजा

एनसीपी नेता प्रफुल पटेल को एविएशन घोटाले में ईडी ने समन भेजा है. उन्हें 6 जून को सुबह साढ़े 11 बजे बजे ईडी के सामने पेश होना है. आपको बता दें कि हाल ही में एविएशन घोटाले को लेकर जो चार्जशीट पेश हुई थी उसमें प्रफुल्ल पटेल का भी नाम था. जिसमें कहा गया था कि प्रफुल्ल पटेल ने बिचौलिए दीपक तलवार को विशेष छूट दी हुई थी और दीपक तलवार प्रफुल्ल पटेल का करीबी दोस्त है. ये मामला एयर इंडिया के घाटे में जाने को लेकर है. आपको बता दें कि पूर्व की इंडियन एयरलाइंस (आईएएल) द्वारा फरवरी 2006 में विमान के अधिग्रहण के बारे में नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने 17 अगस्त, 2011 को अपनी रिपोर्ट में पाया कि आईएएल ने अनुमानित 8,399.60 करोड़ रुपये की लागत से 43 विमानों (सीएफएम इंजिन के साथ) की खरीद के लिए एयरबस से करार किया था. दूसरी तरफ, समन के बाद राकांपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के साथ सहयोग करके खुशी होगी ताकि एजेंसी विमानन इंडस्ट्री की ‘‘जटिलताओं” को समझ सके. पटेल ने कहा, ‘‘मुझे ईडी के साथ सहयोग करके खुशी होगी ताकि वे लोग विमानन इंडस्ट्री की जटिलताओं को समझ सकें. कथित तौर पर एयर इंडिया ने शुरुआत में सिर्फ 24 विमान खरीदने की योजना बनाई थी और इंडियन एयरलाइंस ने 43 विमान. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2017 में अपने एफआईआर में जिक्र किया है कि इस प्रकार की महत्वाकांक्षी खरीद के ऑर्डर आवश्यकताओं का अध्ययन, आवश्यक पारदर्शिता के बिना दिए गए, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ. बता दें कि तलवार को 30 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित किया गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!