इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 312 रन का लक्ष्य दिया

वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को यहां के ओवल में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 311 रन बनाए। उसके 4 बल्लेबाजों जेसन रॉय, जो रूट, इयॉन मॉर्गन और बेन स्टोक्स ने अर्धशतक लगाए। स्टोक्स 89 रन बनाकर अपनी टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 66 रन देकर 3 विकेट लिए। इमरान ताहिर ने 61 और कगिसो रबाडा ने 66 रन देकर 2-2 विकेट लिए। एंडिले फेहलुकवायो भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने मैच की दूसरी ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक को कैच आउट करा दिया। इसके बाद जेसन रॉय और जो रूट ने टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। जेसन ने 7 चौके की मदद से 51 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, रूट ने 5 चौके की मदद से 56 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। रॉय 54 और रूट 51 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने आउट होने से पहले दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की। इयॉन मॉर्गन 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

मॉर्गन-स्टोक्स ने 100+ रन की साझेदारी की

मॉर्गन ने बेन स्टोक्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 106 गेंद पर 106 रन की साझेदारी की। जोस बटलर को 18 रन के निजी स्कोर पर लुंगी एंगिडी ने बोल्ड किया। एंगिडी ने मोइन अली (3 रन) को भी पवेलियन भेजा। क्रिस वोक्स कगिसो रबाडा की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 14 गेंद पर 13 रन बनाए। एंगिडी ने स्टोक्स को शतक बनाने से रोक दिया। उन्होंने स्टोक्स को बैकवर्ड पॉइंट पर हाशिम अमला के हाथों कैच कराया।

ताहिर वर्ल्ड कप में पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर

ताहिर वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में पहली गेंद फेंकने वाले दुनिया के पहले स्पिनर हैं। उनसे पहले किसी भी स्पिनर ने वर्ल्ड कप में पहली गेंद नहीं फेंकी थी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर इस मैच से वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू करेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। उनका बाहर बैठना पड़ा। क्रिस मॉरिस भी इस मैच में नहीं खेल पाए।

भारत के मदन लाल ने वर्ल्ड कप में पहली गेंद फेंकी थी

सालगेंदबाजदेश
1975मदन लालभारत
1979एंडी राबर्ट्सवेस्टइंडीज
1983रिचर्ड हेडलीन्यूजीलैंड
1987विनोथेन जॉनन्यूजीलैंड
1992क्रैग मैकडरमॉटऑस्ट्रेलिया
1996डोमिनिक कॉर्कइंग्लैंड
1999डॉरेन गफइंग्लैंड
2003शॉन पोलाकदक्षिण अफ्रीका
2007उमर गुलपाकिस्तान
2011शफीउल इस्लामबांग्लादेश
2015नुआन कुलाशेखराश्रीलंका
2019इमरान ताहिरदक्षिण अफ्रीका
  • इंग्लैंड  ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 311 रन बनाए
  • इंग्लैंड के जेसन रॉय 54, जो रूट 51, मॉर्गन 57 और बेन स्टोक्स 89 रन बनाकर आउट हुए
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!