पूर्व मंत्री जयबर्धन सिंह ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन

गुना (शाढ़ौरा):प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री व राघौगढ़ विधायक जयबर्धन सिंह के सोमवार को नगरागमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष निखिल सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेजी चौराहे पर पहुंच कर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य अगवानी व स्वागत किया गया इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष निखिल रघुवंशी ने केंद्र सरकार की विफलता व गलत नीतियों के कारण बढ़ रही मंहगाई व पेट्रोल डीजल की बेतहाशा बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन करते हुए विधायक सिंह के समक्ष अपनी होंडा साइन बाइक मुन्ना आदिवासी को दान कर दी।
दीपक जैन के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं –
शाढ़ौरा आगमन पर पूर्व मंत्री सिंह यहां डॉ सुनील जैन के निवास पर पहुंचे तथा प्रगति मानव सेवा संस्थान राघौगढ़ के सेक्रेटरी दीपक जैन के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वे स्व.दीपक जैन की पत्नि व डॉ सुनील जैन की पुत्री रश्मि जैन व उनके बच्चों से भी मिले तथा दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि दीपक के बाद इन बच्चों के लालन पालन व अच्छी शिक्षा से लेकर बड़ा करने तक की जिम्मेदारी अब परिवार से ज्यादा मेरी है जिसे मैं हर तरह से पूरी करूंगा। उन्होंने कहा कि दीपक के निधन से न केवल परिवार व संस्थान को बल्कि व्यक्तिगत रूप से मुझे भी बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। वह एक बहुत ही सरल ईमानदार, मेहनती व प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी थे।
इस दौरान सिंह के साथ कांग्रेस के गुना जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय, विश्वनाथ शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। ब्लॉक अध्यक्ष निखिल रघुवंशी के नेतृत्व में स्वागत करने वालों में राहुल रघुवंशी, मोनू रघुवंशी, दीपेंद्र रघुवंशी,सोनू रघुवंशी आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!