इजरायल ने गाजा पर किए हवाई हमले

यरूशलेम ।

इजरायल ने गाजा पर हवाई हमले की बात को स्वीकार लिया है। फलीस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि इस्राइल द्वारा गाजा में हवाई हमला किया गया है। इसको स्वीकारते हुए इजरायली सेना ने कहा कि उसके विमान ने बुधवार तड़के गाजा पट्टी में हमास के सशस्त्र परिसरों पर हमला किया। बताया गया कि ये हमला फिलिस्तीनी क्षेत्र से आए आग लगाने वाले गुब्बारों के जवाब में था, जिसे वहां पनाह लिए आतंकवादियों ने भेजा था। सेना के मुताबिक, इन गुब्बारे बमों के कारण दक्षिणी इजरायल में कई जगहों पर आग लग गई।

एक बयान में, सेना ने कहा, ‘वह सभी परिदृश्यों के लिए तैयार है, जिसमें गाजा से जारी आतंकवादी कृत्यों का सामना करने के लिए नए सिरे से लड़ाई शामिल है।’ बता दें कि 21 मई के बाद अब एक बार दोबारा हवाई हमले और गुब्बारों बम इजरायल और गाजा के बीच अब दोबारा चिंगारी भड़क उठी है। 21 मई को युद्धविराम हो गया था, जो 11 दिनों के भीषण युद्ध के बाद समाप्त हुआ, जिसमें 260 फिलिस्तीनी मारे गए थे और 13 इजरायल के लोग मारे गए थे।

जिस यरूशलम की आग कई दिनों तक इजरायल और गाजा के बीच लगी रही, वहीं से अब दोबारा हिंसा भड़कने का खतरा पैदा हो गया। बता दें कि सैकड़ों की संख्या में इजरायल के धुर राष्ट्रवादियों ने ताकत का प्रदर्शन करने के लिए मंगलवार को पूर्वी यरूशलम में परेड की। इस घटनाक्रम से गाजा पट्टी में हमास आतंकवादियों के साथ युद्ध के महज कुछ ही सप्ताह बाद नहीं परेशानी खड़ी हो गई है। इसके बाद गाजा में फलस्तीनियों ने गुब्बारे छोड़ कर इसका जवाब दिया था और कहा था कि यह मार्च उकसावे वाली हरकत है। सनद रहे दो दिन पहले ही इस्रायल में नेफ्टाली बेनेट के नेतृत्व में गठबंधन सरकार का गठन हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!