कैबिनेट विस्‍तार की अटकलों के बीच पार्टी सांसदों से मिले अमित शाह

कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा सांसदों के साथ बैठक की। शाह ने सरकार के कामकाज, कोविड की स्थिति और अन्‍य मामलों को  को लेकर फीडबैक लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपने मंत्रियों और बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की है। शाह ने उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, गुजरात और कुछ अन्‍य राज्‍यों के सांसदों के साथ शनिवार और रविवार को अपने निवास पर मुलाकात की थी। बताया जाता है कि करीब 30 सांसद और कुछ मंत्री, उनके निवास पर पहुंचे थे।

सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के धीमे पड़ने के बाद राजनीतिक गतिविधियां और बैठकों का दौर फिर से शुरू हो गया है। इस बार इन बैठकों का फोकस कोरोना महामारी के दौरान, सांसदों के संसदीय क्षेत्र की स्थिति, कोविड से निपटने और उनके ‘प्रदर्शन’ और लोगों की शिकायतों पर था।

गौरतलब है कि पिछले सप्‍ताह से कैबिनेट विस्‍तार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है क्‍योंकि मोदी मंत्रिमंडल में अभी 28 स्‍थान खाली है। एक स्‍थान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान के निधन से खाली हुआ है जो खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का काम संभाल रहे थे। इस समय सरकार में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा 21 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और 23 राज्‍य मंत्री हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!