शताब्दी एक्‍सप्रेस 17 जून से पुन: पटरियों पर दौड़ेगी

भोपाल।

राजधानी भोपाल से दिल्ली के बीच 17 जून से रेल यात्री कम समय में सफर पूरा कर सकेंगे। रेलवे इस दिन से शताब्दी एक्सप्रेस की सेवा बहाल कर रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे ने इसका परिचालन स्‍थगित कर दिया था। यह एक्‍सप्रेस ट्रेन पुराने नंबरों से ही चलेगी। वर्तमान में सभी ट्रेनों के नंबर जीरो से शुरू हो रहे है। बता दें कि मेल व एक्सप्रेस ट्रेन हबीबगंज या कहें कि भोपाल से दिल्ली के बीच का सफर 10 से 13 घंटे में पूरा करती है, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस यही दूरी 8.55 घंटे में पूरा कर लेती है।

भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि ट्रेन संख्‍या 2002 नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन से सुबह छह बजे चलकर, दोपहर 2.07 बजे भोपाल और दोपहर 2.40 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। ट्रेन संख्‍या 12001 हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस हबीबगंज स्टेशन से दोपहर 3.15 बजे चलकर, दोपहर 3.27 बजे भोपाल और रात 11.50 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। शताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर और भोपाल स्टेशन पर ठहराव लेकर चलेगी। इस ट्रेन में दो वातानुकूलित एक्जीक्यूटिव श्रेणी, 14 वातानुकूलित चेयरकार, दो जनरेटर कार सहित 18 कोच होंगे।

सफर के दौरान ये सावधानियां रखनी होंगी

  • मास्क का उपयोग करना होगा। एक-दूसरे से शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।
  • ट्रेन में गंदगी फैलाने पर कार्रवाई होगी। कचरा डस्टबिन में ही डालें।
  • निर्धारित यात्रा का टिकट लेकर सफर करना होगा।
  • असुविधा से बचने के लिए पहले बुकिंग कराना बेहतर होगा।
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!