डोमिनिका की अदालत ने चोकसी के मामले में 25 जून तक स्थगित की सुनवाई

नई दिल्ली |

डोमिनिका की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी के कैरेबियाई द्वीपीय देश में अवैध तौर पर दाखिल होने से जुड़ी सुनवाई 25 जून तक स्थगित कर दी। डोमिनिका के स्थानीय मीडिया में ये खबरें आई हैं।

मीडिया वेबसाइट ‘नेचरआइसलेन्यूज’ के मुताबिक सोमवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने चोकसी के 23 मई को अवैध तौर पर देश में दाखिल होने के मामले की सुनवाई शुरू की। चोकसी की कानूनी टीम ने अदालत को डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप हॉस्पिटल के डॉक्टरों का एक चिकित्सीय प्रमाणपत्र पेश किया जिसमें बताया गया कि चोकसी मानसिक अवसाद में है और उसका रक्त चाप बढ़ गया है।

मुख्य मजिस्ट्रेट केरेटे जॉर्ज ने मामले की सुनवाई 25 जून तक स्थगित कर दी और चोकसी को अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से चोकसी को आगे की हिरासत के लिए 17 जून को उसे अदालत के समक्ष पेश करने को कहा। चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपए के घोटाला मामले में वांछित है।

लंदन में चोकसी के वकील माइकल पोलाक ने सोमवार को एक बयान जारी कर दावा किया कि कुछ नए प्रमाण मिले हैं जिससे पता चलता है कि बारबरा जबारिका एक नौका में ठहरने के लिए बुकिंग का पता लगा रही थी। चोकसी अंतिम बार बारबरा के साथ नजर आया था। पोलाक ने दो वीडियो भी जारी किए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!