बिहार में अनलॉक की गाइडलाइन का ऐलान आज

कोरोना महामारी की दूसरी लहर जैसे-जैसे कमजोर पड़ रही है, वैसे-वैसे लॉकडाउन की सख्ती कम हो रही है। ताजा खबर बिहार से आ रही है जहां मंगलवार को अनलॉक की गाइडलाइन का ऐलान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ऐलान कर बताएंगे कि प्रदेश में क्या खुला रहेगा और क्या बंद। हालांकि रोज के कोरोना मरीजों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। अनलॉक का पहला चरण मंगलवार से समाप्‍त हो रहा है ताे बुधवार से दूसरे चरण की गाइडलाइन पर आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी। मंगलवार को दिन में 11 बजे आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद अनलॉक-2 को लेकर नया आदेश जारी होगा।
संभावित गाइडलाइन

दुकानों को लेकर अभी ऑड-ईवन का फॉर्मूला लागू है। यानी एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुल रहीं हैं। अब उन्‍हें रोज खोलने की अनुमति दी जा सकती है। दिन में वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी। सरकारी और निजी वाहन आधी क्षमता के साथ चलती रहेंगी। शादी समारोह, अंतिम संस्कार व श्राद्ध में पाबंदियां जारी रहेंगी। हालांकि, उनमें शामिल होने वालों की संख्‍या बढ़ाई जा सकती है। सरकारी व निजी कार्यालय 50 फीसद कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खाेले जाएंगे। शिक्षण संस्थान अभी बंद ही रहेंगे। किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।

यहां अभी राहत की उम्मीद नहीं: होटल, रेस्त्रां आदि सेक्टर में किसी नई छूट की उम्‍मीद नहीं है। सार्वजनिक, सांस्कृतिक, धार्मि‍क, राजनीतिक, शैक्षणिक व खेलकूद के आयोजनों पर रोक जारी रहेगी। उम्‍मीद है कि धार्मिक स्थल बंद ही रहेंगे। सिनेमाघर आदि भी बंद ही रहने की उम्‍मीद है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!