सचिन पायलट समर्थक विधायक ने गहलोत सरकार पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप

राजस्थान में कांग्रेस की अंदरुनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा खबर यह है कि सचिन पायलट खेमे के विधायक वेद प्रसाद सोलंकी ने अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। बकौल वेद प्रसाद सोलंकी, कई विधायकों ने इसकी आशंका जाहिर की है। इस मामले में गहलोत सरकार की ओर से कोई सफाई नहीं आई है, लेकिन भाजपा को एक बार फिर हमलावर होने का मौका मिल गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा है कि राजस्थान में आज आपातकाल और अराजकता के हालात हैं। बता दें, सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच आपसी मनमुटाव एक बार फिर उस समय सामने आ गया जब सचिन पायलट समर्थक 8 विधायकों ने मुलाकात की थी।

कहा जा रहा है कि सचिन पायलट की अपने ही नेतृत्व से नाराजगी दूर नहीं हुई है, क्योंकि साल भर बाद भी उनके समर्थक विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है। अभी सचिन पायलट दिल्ली में हैं, लेकिन दो दिन बाद भी पार्टी के किसी शीर्ष नेता से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। वैसे कहा यह भी जा रही है कि सचिन पायलट को मनाने की कमान अब प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में ली है। जल्द ही दिल्ली में दोनों की मुलाकात होगी और कांग्रेस का यह संकट हल हो जाएगा। वैसे पार्टी नेतृत्व भी सचिन पायलट को जल्द से जल्द मनाने की तैयारी में है क्योंकि वह नहीं चाहता कि पंजाब के बाद राजस्थान में भी विवाद बढ़े।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!