भोपाल टाॅकीज के पास घर पर गिरा पेड़; मलबे और पेड़ में चार लोग दबे, 3को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल में शनिवार शाम तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बारिश के कारण भोपाल टाॅकीज चौराहे के यहां एक पेड़ मकान पर गिर गया। इसमें 4 लोग दब गए। तीन को बाहर निकाल लिया गया है। एक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। भोपाल में अगले चौबीस घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि अभी मानसून के भोपाल नहीं पहुंचा है।

सीएसपी नागेंद पटैरिया ने बताया कि पेड़ गिरने से मलबे में चार लोग दब गए थे। इसमें से तीन को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक का ऑपरेशन चल रहा है। एक अन्य के और दबे होने की जानकारी है। पेड़ को काटकर उसे भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

जगह-जगह पेड़ गिरे

पुराने शहर में जगह-जगह पेड़ गिरने की सूचना नगर निगम के पास पहुंची। हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक थी की हाथ ठेले से लेकर सड़क किनारे रखे स्टापर भी यहां-वहां बिखर गए। बारिश पुराने भोपाल में ही हुई। इस दौरान इकबाल मैदान, हमीदिया अस्पताल, ताजुल मसजिद, स्टेट बैंक चौराहा समेत कई इलाकों में जमकर पानी गिरा। पानी से बचने के लिए फल और सब्जी के ठेला छोड़कर यहां-वहां लोग बचते नजर आए। ऐसे में उनके हाथ ठेले हवा के साथ सड़क पर यहां-वहां चलते नजर आए।

आधे घंटे की बारिश में जगह-जगह पानी भरा, गिरे पेड़

पुराने भोपाल में शनिवार शाम तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। सिर्फ आधे घंटे की बारिश में ही कई जगहों पर पानी भर गया। पुराने और बड़े पेड़ तक इमसें खड़कर गिर गए। इससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई, जबकि गाड़ियां के भी इसके नीचे दबने से लोगों को काफी नुकसान हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!