बिना टेस्ट दिए बन सकता हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या है तरीका

ड्राइविंग लाइसेंस आज के समय में हमारे लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है। ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाने के लिए जरूरी तो है और इसे कई अहम मौकों पर पहचान पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान काम नहीं है। इसके लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है और फिर बाद में RTO ऑफिस जाकर टेस्ट भी देना पड़ता है। कई बार आप टेस्ट देते समय नर्वस भी हो जाते हैं और ठीक से गाड़ी नहीं चला पाते ऐसे में आपका लाइसेंस स्थायी नहीं हो पाता और आपको बार-बार टेस्ट देना पड़ता है। अब RTO ने आपको इससे बचाने का रास्ता निकाल लिया है। अब आप बिना टेस्ट दिए भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।

अगर आप भी अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं और टेस्ट नहीं देना चाहते तो आपको किसी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग टेस्ट सेंटर से ट्रेनिंग लेनी होगी। ये टेस्ट सेंटर सड़क परिवहन मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। ट्रेनिंग के बाद सेंटर आपको एक सर्टिफिकेट देगा। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर आरटीओ आपका ड्राइविंग लाइसेंस जारी करेगा।

1 जुलाई से शुरू होगी सुविधा

परिवहन विभाग की ये नई सुविधा 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी। परिवहन मंत्रालय ने इस बारे में कहा कि देश में बेहतर ड्राइवर्स की संख्या में कमी आई है। देश में करीब 22 लाख ड्राइवर्स की कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए ही ये कदम उठाया जा रहा है।

महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन

महाराष्ट्र में अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना बहुत आसान हो गया है। यहां की सरकार ने लोगों को खुशखबरी देते हुए आरटीओ के लिए नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी ऑनलाइन ही दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!