विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में सिराज को शामिल किये जाने के पक्ष में हरभजन

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में ईशांत शर्मा की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शामिल किया जाना चाहिए। सिराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से ही अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है।
उन्होंने कहा, ‘अगर मैं कप्तान हूं तो मैं तीन तेज गेंदबाजों को खिलाऊंगा, ऐसे में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का खेलना तय होगा। वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर मैं ईशांत की जगह सिराज को शामिल करना चाहूंगा।’ उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा, ‘ईशांत अनुभवी गेंदबाज हैं पर मैच हालातों के अनुसार सिराज को जगह मिलनी चाहिये।’ इस दिग्गज स्पिनर का मानना है हमेशा ही खिलाड़ी के वर्तमान फॉर्म को देखना चाहिये और इस हिसाब से सिराज की जगह बनती है। ऑस्ट्रेलिय दौरे में सिराज ने शानदार गेंदबाजी की थी। जिनके ब्रिसबेन में पांच विकेट भारत की सीरीज जीत में काफी अहम रहे थे।
इस ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘आपको मौजूदा फॉर्म को देखना चाहिए। सिराज की फॉर्म, रफ्तार और मनोबल फाइनल मैच के लिए उन्हें बेहतर विकल्प बनाता है। पिछले छह महीनों की फॉर्म को देखो तो वह ऐसा गेंदबाज दिखता है जो अवसरों के लिए भूखा है। वहीं ईशांत को पिछले कुछ समय में चोटों से संघर्ष करना पड़ा हैं जिस कारण वह लगातार नहीं खेल पाया है। ऐसे में उनकी लय प्रभावित हुई है।’ इसके अलावा अगर पिच पर कुछ घास रही तो सिराज अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित होगा जिसका लाभ भारत को मिल सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!